उधर पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच सुपर ओवर का रोमांच, इधर प्रीति जिंटा का एक्‍साइटमेंट वाला वीडियो हुआ वायरल

Summary :

बीते रविवार को आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जबरदस्त वाला मुकाबला हुआ।

बीते रविवार को आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जबरदस्त वाला मुकाबला हुआ। इस कांटे की टक्कर में पंजाब की टीम ने अपने नाम कल रात का मैच कर लिया। जहां एक और मैदान में पंजाब की टीम सुपर ओवर में अपनी गेम पलटने की पूरी कोशिश में लगी हुई थी,तो वहीं दूसरी ओर पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा का उत्साह वाकई देखने लायक था। जी हां क्योंकि अब प्रीति के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। 
अब जो इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें प्रीति जिंटा अपनी टीम की जीत की खुशी में उछल रही हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘क्रेजी! स्‍ट्रेस लेवल हाई था। प्रीति जिंटा के लिए खुशी हो रही है। अकल्‍पनीय मैच।’

बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के मैच में स्कोर टाई होने के बाद पहला सुपर ओवर भी टाई रहा। मैच का नतीजा दूसरे सुपर ओवर से निकला। दोनों टीमों ने 176 रनों का स्कोर बनाया और पहले सुपर ओवर में भी दोनों ने 5-5 रन बनाए। इसके बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में गया, जहां क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल ने टीम को यादगार जीत दिलाई। 

Desk Team