इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में हो रहे दूसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में इंग्लैंड के नियमित कप्तान इयोन मोर्गन हाथ में चोट लगने के कारण तथा सैम बिलिंग्स भी चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। मोर्गन की जगह बटलर टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 66 रनों से मात दी थी और अब वह इस मुकाबले को जीत कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा, जबकि इंग्लैंड की टीम बराबरी करने उतरेगी। भारत ने चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह ऋषभ पंत को टीम में शमिल किया है। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंग्स्टोन ने इस मुकाबले से डेब्यू किया है।
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : रोहित श्र्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंग्स्टोन, मोइन अली, सैम करेन, टॉम करेन, आदिल राशिद और रीस टोप्ले।


Download Android App
Download iOS App



