विराट की सेंचुरी पर रजत शर्मा ने किया ट्वीट

Summary :

गुरुवार रात हैदराबाद और बैंगलुरू के मैच के बाद शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक ट्वीट ने सनसनी मचा दी। यह ट्वीट मशहूर एंकर व डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष रजत शर्मा ने किया था।

नई दिल्ली, (पंजाब केसरी): गुरुवार रात हैदराबाद और बैंगलुरू के मैच के बाद शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक ट्वीट ने सनसनी मचा दी। यह ट्वीट मशहूर एंकर व डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष रजत शर्मा ने किया था। जिसके बाद एक पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले यह बता दें कि आईपीएल 2023 के इतिहास में बीती 1 मई इंडियन क्रिकेट के लिए बहुत महत्वूपर्ण तारीख है, ज्यादा मत सोचिए, ये इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस तारीख ने इंडियन क्रिकेट प्रशंसकों को दो धड़ों में बांट दिया था। और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एलएसजी और आरसीबी मैच के बाद विराट और गंभीर आपस में भिड़ गए थे। इनकी भिडंत के बाद दो टुकड़ों में बंटे प्रशंसक अभी तक लगे पड़े हैं। इस चर्चा में कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हो चुकी हैं और ऐसे ही लोगों में मशहूर एंकर और डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष रजत शर्मा भी हैं। 
आईपीएल के 65वें मैच में विराट कोहली की सेंचुरी के बाद एक बार फिर उन्होंने गौतम गंभीर पर इनडायरेक्ट रूप से तंज कसा है। रजत शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है कि विराट द्वारा शानदार शतक देखने को मिला।  लेकिन इससे कोई न कोई दुखी भी होगा…।

इसके बाद सोशल मीिडया पर यह ट्वीट वायरल हो गया। गौरतलब है कि इससे पहले गौतम गंभीर ने रजत शर्मा के खिलाफ भी ट्वीट किया था। अब इस मामले में रजत शर्मा ने एसएचआर के खिलाफ 18 मई को आई विराट की सेंचुरी के बाद फिर से गंभीर पर निशाना साधा है। रजत ने अपने ट्वीट को विराट कोहली व बीसीसीआई को भी टैग किया है। हालांकि उनके इस ट्वीट पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं लेकिन अधिकतर गौतम गंभीर को ही ट्रोल कर रहे हैं।
गौतम गंभीर के फेवर में भी दिखे कुछ समर्थक…
विराट कोहली की सेंचुरी के बाद जहां गौतम गंभीर ट्रोल हो रहे हैं, उन पर मीम्स बनाए जा रहे हैं, वहीं कुछ समर्थक उनके फेवर में भी दिखे। कथित रूप से गंभीर के समर्थक ने उनका पक्ष लेते हुए मार्मिक अपील करते हुए लिखा है कि ‘मेरे लिए अब ऐसा बोलोगे, याद नहीं मैंने भी वर्ल्ड कप जिताया है…
गौतम को माफ कर दो यार..
आईपीएल का 65वां मुकाबला आरसीबी के नाम रहा। एसआरएच को हराने के लिए विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। जिसके बाद सोशल मीडिया पर विराट और गौतम गंभीर को लेकर खूब मीम्स वायरल हो रहे हैं। एक मीम्स में मनोज वाजपेयी की तस्वीर लगाकर उनका ही डॉयलाग लिखा है कि अब अंडरग्राउंड होने का वक्त आ गया…। वही एक अन्य मीम्स में बच्चों की रोते हुए फोटो लगाकर गौतम गंभीर और नवीन उल हक का हाल बताया गया है। वहीं एक मीम्स में टीवी को कपड़े से ढक कर व्यक्ति को उसे उठाकर देखते हुए दिखा कहा गया है कि गंभीर इतने रन कौन मारता है भाई…। एक ने तो यह तक लिखा है कि अभी-अभी सूत्रों से खबर मिली है कि उनके(गौतम) पूरे शरीर में कम्पन हो रही है। एक मीम्स में गंभीर, नवीन को कह रहे हैं कि तेरी वजह से मुझे सारे स्टेडियम में कोहली-कोहली सुनना पड़ा…। एक ने लिखा कि दोनों को जनता की अदालत में देखना चाहते हैं, लेकिन टर्म एण्ड कंडिशन लागू… विराट ने एक फैंस ने आम की फोटो का मीम्स डालते हुए कहा है कि और भाई आ गया स्वाद…।

Desk Team