काबुल बम धमाकों से दुखी हुए राशिद खान बोले- ‘प्लीज…अफगानियों को मारना बंद करें’

Summary :

काबुल में हुए सीरियल ब्लास्ट में अब तक 100 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है।

काबुल में हुए सीरियल ब्लास्ट में अब तक 100 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। ये दो आत्मघाती विस्फोट गुरुवार को अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट के पास हुए। इस ब्लास्ट के बाद अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान और  मोहम्मद नबी ने भावुक ट्वीट किया।  साथ ही अपनी निराशा जाहिर की है।
 राशिद खान ने किया ट्वीट…
राशिद खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट करके लिखा, एक बार फिर काबुल का खून बहा है, अफगान को मारना बंद करें प्लीज। वहीं राशिद के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। दरअसल बीते दिनों तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपना कब्जा कर लिया है और इसके बाद से ही देश में उथल-पुथल मची हुई है।

वहीं दूसरी और ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान में तनाव की स्थिति को लेकर अपने  ट्वीट में लिखा, मैं काबुल हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में आज (गुरुवार) के हमले में मारे गए अपने देशवासियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम ऐसे हमलों की कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं और दुनिया से आग्रह करते हैं कि इस कठिन समय से निकलने में अफगानियों की मदद करें। 
बता दें, इस वक्त  राशिद इंग्लैंड में हैं और टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट खेल रहे हैं। वहीं ये टूर्नामेंट खेलने के बाद राशिद खान आईपीएल के 14 वें सीजन के दूसरे चरण को खेलने के लिए यूएई रवाना होंगे। जहां वे सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधत्व करेंगे। वाइटैलिटी ब्लास्ट में राशिद खान ससेक्स टीम की ओर से खेल रहे हैं। 
बीते मंगलवार को राशिद ने बेहद शानदार पारी खेली और महज 9 गेंद पर 27 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वैसे इस बात में कोई दो राय नहीं अफगानिस्तान में तनाव होने के बाद भी राशिद अपने खेल में अपना पूरा 100 फीसदी दे रहे हैं।उनके वहीं राशिद खान के  इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। 
 
  

Desk Team