इधर राशिद खान ने अफगानिस्तान के प्रति इस खास अंदाज में जाहिर किया प्यार, उधर पूरी दुनिया ने किया सलाम

Summary :

तालिबान ने अफगानिस्तान देश में कब्जा कर लिया है ऐसे में अफगानिस्तान में रहने वाले लोग दहशत में हैं और तालिबानियों के खौफ से अपना घर और देश दोनों छोड़कर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

तालिबान ने अफगानिस्तान देश में कब्जा कर लिया है ऐसे में अफगानिस्तान में रहने वाले लोग दहशत में हैं और तालिबानियों के खौफ से अपना घर और देश दोनों छोड़कर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस बीच अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान  ने अपने देश में हो रही तख्तापलट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल अफगानिस्तान के लोगों को मुसीबत में देख अफगानिस्तानी क्रिकेटर राशिद खान काफी ज्यादा परेशान हैं। लेकिन इस बीच क्रिकेटर अपने ही अंदाज में शांती का संदेश पूरे विश्व जगत को दे रहे हैं।
इन दिनों राशिद इंग्लैंड में चल रहे ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में राशिद ट्रेंट रॉकेट्स की टीम की ओर से खेल रहे हैं। वहीं 20 अगस्त को खेले गए मैच के दौरान ट्रेंट रॉकेट्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा, बावजूद इसके इस मैच के दौरान राशिद ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा इंटरनेट पर जमकर हो रही है।  
फैंस ने दी अपनी प्रतिक्रिया… 

इस मुकाबले के दौरान जब राशिद खान मैदान पर उतरे तो उनके चेहरे पर अफगानी झंडा बना हुआ नजर आया। ऐसा कर राशिद ने अपने देश के प्रति प्यार को दर्शाया साथ ही शांति का संदेश भी दिया। वैसे अब सोशल मीडिया पर राशिद के इस एक्ट की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस  राशिद के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं।  

राशिद खान ने शुक्रवार को इंस्टा हैंडल पर अपने चेहरे पर अफगानिस्तान के तिरंगे की तस्वीर साझा करते हुए इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, आइए आज हम अपने राष्ट्र को महत्व देने के लिए कुछ समय निकालें और बलिदानों को कभी न भूलें।  हम शांतिपूर्ण, विकसित और संयुक्त राष्ट्र के लिए आशा और प्रार्थना करते हैं।  
बताते चले, द हंड्रेड’ के बाद अब राशिद खान इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे फेज में खेलने के लिए दुबई रवाना होंगे। आईपीएल का दूसरा चरण अगले महीने 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। वहीं आईपीएल फ्रेंचाइजी वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम का राशिद खान अहम सदस्य हैं।  
 

Desk Team