इन दिनों सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरा टेस्ट मैच का मुकाबला जारी है। ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच के बीच भारतीय टीम की मुश्किलें थोड़ी ज्यादा बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। जी हां भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत के बाद अब रविंद्र जडेना को भी स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। दरअसल जडेजा को बल्लेबाजी के वक्त बाएं हाथ के अंगूठे पर गेंद लग गई है।

भारत को पहला झटका उस समय लगा जब विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को कोहनी में चोट आई और जिस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। वहीं आईसीसी नियमों के मुताबिक रिजर्व विकेटकीपर रिद्घिमान साह ने अब उनकी जगह ली है।

ऋषभ पंत को स्कैन के लिए ले जाया गया। क्योंकि उन्हें पैट कमिंस की शॉर्ट गेंद पर पूल शॉट खेलते वक्त चोट आई थी। इसके बाद पंत पट्टी बांधकर दोबारा मैदान पर वापस तो आए लेकिन कुछ खास तेजी से रन नहीं जड़ पाए।

अब रविंद्र जडेजा को चोट लग जाने के बाद मयंक अग्रवाल को मैदान पर क्षेत्ररक्षण के लिए उतरे हैं। वैसे पहली ही पारी में चार विकेट झटकाने वाले जडेजा के मैदान पर मौजूद नहीं होने से टीम इंडिया को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें हरफनमौला जडेजा बाएं हाथ के बेहतरीन स्पिनर हैं और उनके इसी हाथ के अंगूठे में चोट आई है। अब देखना यह होगा रविंद्र जडेजा सिडनी टेस्ट के चौथे दिन गेंदबाजी कर पाते हैं या नहीं।

वैसे टीम इंडिया जब से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई है तो भारत के खिलाडिय़ों को एक के बाद एक करके चोट लगती जा रही हैं। वहीं इससे पहले मोहम्मद शमी और उमेश यादव भी चोटिल होने के कारण फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



