लंदन : करीम बेंजामा के पहले हाफ में किये गये दो गोल की मदद से रियाल मैड्रिड ने चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में विक्टोरिया प्लजेन पर 5-0 से बड़ी जीत दर्ज की लेकिन क्रिस्टयानो रोनाल्डो के गोल के बावजूद जुवेंट्स को मैनचेस्टर यूनाईटेड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। चेक गणराज्य के प्लजेन में बुधवार को खेले गये ग्रुप जी के मैच में रीयाल ने शुरू से दबदबा बनाये रखा और स्थानीय टीम को कोई मौका नहीं दिया।
इससे सैंटियागो सोलारी की टीम अंतिम 16 में जगह बनाने के करीब भी पहुंच गयी है। रियाल की तरफ से करीम बेंजामा ने 20वें और 37वें मिनट में गोल किये। उनके अलावा कासेमीरो (23वें), गेरेथ बेल (40वें) और टोनी क्रूस (67) ने गोल दागकर रीयाल मैड्रिड की बड़ी जीत सुनिश्चित की।


Download Android App
Download iOS App



