Nitish Kumar Reddy की जगह टीम इंडिया को मिला ये नया ऑलराउंडर, ट्राई सीरिज़ में कर चुका है बेमिसाल प्रदर्शन

Summary :

Replacement Of Nitish Reddy: इंडियन क्रिकेट टीम के अपकमिंग यूके दौरे से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट की वजह से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सेलेक्टर्स ने उभरते हुए ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भारतीय टी-20 टीम में शामिल किया है। इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए बताया है कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले के बाद नीतीश की क्वाड्रिसेप्स मांसपेशियों में परेशानी सामने आई थी। वहीं मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद उन्हें पूरी…

Replacement Of Nitish Reddy: इंडियन क्रिकेट टीम के अपकमिंग यूके दौरे से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट की वजह से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सेलेक्टर्स ने उभरते हुए ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भारतीय टी-20 टीम में शामिल किया है।

Replacement Of Nitish Reddy
Replacement Of Nitish Reddy (Source: Google)

इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए बताया है कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले के बाद नीतीश की क्वाड्रिसेप्स मांसपेशियों में परेशानी सामने आई थी। वहीं मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए रिहैब प्रोसेस से गुजरने की सलाह दी गई, जिसके चलते वह अपकमिंग दोनों सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Suryansh Shedge In Team: सूर्यांश शेडगे को मिला सुनहरा अवसर

Replacement Of Nitish Reddy
Replacement Of Nitish Reddy (Source: Google)

हालांकि नीतीश की गैरमौजूदगी में सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में उन्होंने इंडिया ए के लिए ट्राई सीरीज में इम्प्रेसिव परफॉर्मेंस किया था। सूर्यांश ने पांच मुकाबलों में 147 रन बनाए, जिसमें श्रीलंका ए के खिलाफ खेली गई 72 रन की शानदार पारी भी शामिल थी। यह उनके कैंपेन का एकमात्र अर्धशतक रहा।

बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने गेंद से भी योगदान दिया और पूरे टूर्नामेंट में दो विकेट हासिल किए। दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यांश मध्यम गति की गेंदबाजी भी करते हैं, जिससे वो टीम के लिए एक यूज़फुल ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं।

Team India Management: टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

Replacement Of Nitish Reddy
Replacement Of Nitish Reddy (Source: Google)

हार्दिक पांड्या पहले से ही चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी को लगातार प्लेइंग इलेवन में मौके मिल रहे थे और वह टीम के बैलेंस का अहम हिस्सा बनते जा रहे थे। लेकिन अब उनके भी चोटिल होने से टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ गई हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड की सिचुएशन्स को देखते हुए सूर्यांश शेडगे को गेंदबाजी में भी इम्पोर्टेंट भूमिका निभानी पड़ सकती है। ऐसे में टीम को उम्मीद होगी कि वो इस मौके का पूरा फायदा उठाकर अपनी छाप छोड़ें।

Replacement Of Nitish Reddy: भारत के यूके दौरे का कार्यक्रम

Replacement Of Nitish Reddy
Replacement Of Nitish Reddy (Source: Google)

इंडियन टीम अपने दौरे की शुरुआत आयरलैंड से करेगी, जहां दोनों देशों के बीच 26 और 28 जून को दो टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंग्लैंड रवाना होगी, जहां उसे पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा और 19 जुलाई तक चलेगा। यह दौरा टीम इंडिया के लिए अपकमिंग बड़े टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिहाज से काफी इम्पोर्टेंट माना जा रहा है।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi करने वाले हैं इंटरनेशनल डेब्यू!, वायरल वीडियो में सच्चाई आई सामने

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।