अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। शाहिदी ने 2022 में टीम की कमान संभाली थी और करीब तीन सालों तक उन्होंने लीडरशिप की। उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने कुल 55 वनडे मुकाबले खेले, जिनमें 27 मुकाबलों में उन्होंने जीत हासिल की। उनकी लीडरशिप में टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप, एशिया कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया। हालांकि भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज उनके कप्तानी टेन्योर की आखिरी सीरीज रही।
वर्ल्ड कप 2023 में किया यादगार प्रदर्शन

शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया। टीम ने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर सभी को अफैक्ट किया। अफगानिस्तान पहली बार सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंचा, लेकिन रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हारकर आखरी चार में जगह बनाने से चूक गया।
बायलेटरल सीरीज में भी मिली कई सफलताएं

शाहिदी के लीडरशिप में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे सीरीज जीतीं, जबकि जिम्बाब्वे को दो बार हराया। इसके अलावा टीम ने दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ भी एक-एक सीरीज अपने नाम की। उनकी कप्तानी के दौरान टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता गया।
कप्तानी के बाद बल्लेबाजी में भी आया निखार

कप्तानी मिलने के बाद शाहिदी के पर्सनल प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिला। कप्तान बनने से पहले वनडे में उनका बल्लेबाजी की एवरेज 32.97 और स्ट्राइक रेट 64.39 था, जो कप्तानी के दौरान बढ़कर 33.79 और 70.77 हो गया। भारत के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में उन्होंने 131 गेंदों पर 102 रन की शानदार पारी खेली, जो उनके वनडे करियर का पहला शतक था।
इंटरनेशनल करियर पर एक नजर

हशमतुल्लाह शाहिदी ने अब तक अफगानिस्तान के लिए 12 टेस्ट, 96 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 796 रन, वनडे में 2607 रन और टी-20 में 48 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट में दो शतक, जबकि वनडे में एक शतक और 22 अर्धशतक दर्ज हैं।
Resignation Of Hashmatullah Shahidi: नए कप्तान का इंतजार

अब अफगानिस्तान की अगली वनडे सीरीज अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ खेली जानी है। हालांकि, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक यह अनाउंसमेंट नहीं की है कि शाहिदी के बाद टीम की कप्तानी किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




