भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। लेकिन खिलाड़ी को चोट लग जाने के बाद भी सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन तूफानी बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। पंत ने चौथी पारी में बल्लेबाजी करते हुए खूब चौके-छक्के की बौछार की और ऑस्टे्रलियाई गेंदाबाजों की रेल बना डाली। वैसे बल्लेबाजी क्रम में ऊपर उतबरे पंत ने मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को उबारने के साथ ही रिकॉर्डों का अंबार भी लगा दिया। साथ ही उन्होंने ऐसे में एक के बाद एक कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं।

पंत ने यह खास रिकॉर्ड किया अपने नाम
ऋषभ पंत अब भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। वो ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट में 500 रन बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर भी बन गए हैं। इसके अलावा वह फारुख इंजीनियर के बाद दूसरे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं,जिसने विदेशी जमीन पर अपने 500 रन पूरे किए हैं। वहीं फारुख ने यह कारनामा वेस्टइंडीज में किया था।

ऋषभ पंत अब ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले एशियाई विकेटकीपर भी बन गया है। पंत से पहले यह रिकॉर्ड भारत के खिलाड़ी सैैयद किरमानी के नाम दर्ज था,जिन्होंने तब 471 रन बनाए थे।

वहीं पंत गेंदबाज नाथन लियोन की बॉल पर आगे बढ़कर छक्का लगाने के चलते कैच आउट हुए। वो केवल तीन रन से अपने शतक से पीछे रह गए। वैसे उन्होंने इस मामले में भी एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम हासिल किया है। वो टेस्ट की चौथी पारी में नर्वस नाइंटी में आउट होने वाले दुनिया के तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं। पंत से पहले रोड मार्श और मुश्फिकुर रहीम के साथ भी ऐसा कुछ हो चुका है।

बताते चलें कि पंत की सिडनी टेस्ट में खेली गई आजी की पारी की तो उन्होंने आउट होने से पहले-पहले 118 गेंदों में 97 रन जड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और तीन आतिशी छक्के लगाए हैं। वहीं पंत और पुजारा ने आपस में मिलकर चौथे विकेट के लिए 148 रन जोड़े हैं।


Download Android App
Download iOS App



