दिल्ली कैपिटल्स की 1 रन से हार के बाद ऋषभ पन्त हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल, लोगों ने कही तीखी बातें

Summary :

आईपीएल के 14वें सीजन का 22 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

आईपीएल के 14वें सीजन का 22 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से पराजित किया। खास बात  यह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी की पिछले पांच मुकाबलों में पहली जीत है। इसी के साथ आरसीबी पांच मैच जीतकर 5 अंक जोड़ चुकी  है इसके अलावा यह मैच दिल्ली कैपिटल्स से जीतकर अपने नाम कर लेने के साथ आरसीबी  मौजूदा टूर्नामेंट की अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है।
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो आईपीएल के इस सीजन में टीम की यह दूसरी हार थी। फिलहाल डीसी अंक तालिका में 8 अंको के साथ तीसरे नंबर पर पहुंची है।  दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत (58) और शिमरोन हेटमायर (53) ने शानदार पारियां खेलीं, लेकिन बावजूद इसके ये दोनों खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।
दिल्ली ने टॉस जीतकर विराट कोहली की टीम आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 171 रन बनाए। वैसे तो आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही लेकिन ग्लेन मैक्सवेल  फिर एबी डी विलियर्स ने दिल्ली के खिलाफ इस मैच में अपनी पकड़ बनाये रखी और एबी ने तूफानी पारी खेलते हुए 42 गेंद में ताबड़तोड़ 75* रन टीम के लिए जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स पूरे ओवर खेलते हुए 4 विकेट खोकर 170 रन बनाकर सिमट गई।
दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी से मिले 172 रन के लक्ष्य का बेहतरीन तरीके से सामना करने के बावजूद अंत में टीम को एक रन से हार का सामना करना पड़ा। अब दिल्ली कैपिटल्स की एक रन से हार के बाद ऋषभ पन्त की बैटिंग को लेकर ट्विटर पर सवाल उठे और लोग तरह-तरह के सवाल भी कर रहे हैं। 
यहां देखें दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद सोशल मीडिया लोगों के रिएक्शन्स…



Desk Team