कल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने आईसीसी और भारतीय टीम पर एक बड़ा इल्जाम लगाया था. उन्होंने कहा थी कि आईसीसी भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहा हैं. दरअसल शाहिद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी मीडिया चैनल के इस बात को सपोर्ट करते हुए कहा था कि ये सच है. तो अब ऐसा लग रहा है कि इस पर कई तरह के बवाल मचने वाले हैं क्योंकि इस पर जो पहला रिएक्शन ही बीसीसीआई के नए प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी का हुआ है. उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि किसी भी टीम को आईसीसी का आयोजनों के दौरान विशेष तवज्जो नहीं मिलता, यहां तक कि भारत भी नहीं, जबकि भारत को क्रिकेट का पावर हाउस माना जाता हैं. हम सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाता हैं.

शाहिद अफरीदी के इस बौखलाहट भरी बातों पर यु रोजर बिन्नी का बयान देना कहीं से भी साधारण नहीं हैं. देखा जाए तो उन्होंने बीसीसीआई और आईसीसी पर एक बहुत बड़ा आरोप लगाया हैं. हालांकि इस आरोप के पीछे यह कारण भी हो सकता है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जिस तरह की उम्मीद थी विश्व कप से पहले कि वो एक उमदा टीम बनकर उभरेगी, वैसा नहीं हुआ, बल्कि उसका उलटा हुआ. पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद न के बराबर रह गई हैं. भारत अगर कल उसी की तरह जिम्बाब्वे से हार जाता है, तभी पाकिस्तान के सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रहेगी, वर्ना ये होना नामुमकिन हैं.

वैसे ग्रुप बी से कौन-कौन सी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएगी, ये हम सब को कल ही पता चलेगा, क्योंकि कल ग्रुप बी के अंतिम तीनों ही मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा, जहां अगर अफ्रीका हारती है तो पाकिस्तान की उम्मीद जिंदा रहेगी सेमीफाइनल के लिए. इस मुकाबले के बाद पाकिस्तान का सामना होना है बांग्लादेश से, जहां पाकिस्तान को जितना जरूरी होगा, वहीं कल का और टी20 विश्व कप सूपर-12 का अंतिम मुकाबला कल शाम भारतीय समय अनुसार 1 बजे से खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत जाती है तो अपने 8 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी.

वैसे फिलहाल पाकिस्तान से आए किसी भी तरह के बयान को भारत गंभीरता से न ले इस मामले में तो भारतीय क्रिकेट के लिए सही होगा क्योंकि उससे ध्यान भंग होने की संभावनाएं होंगी, जोकि अभी के समय में पाकिस्तान क्रिकेट फैंस और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स यही चाहते हैं. रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर ने तो भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में ये भी कह दिया है कि वो सेमीफाइनल में हारने वाली हैं. तो अगर शोएब अख्तर के इस बयान को शाहिद अफरीदी के बयान से जोड़े तो लगेगा कि दोनों आपसी दुश्मन हैं.

अब अगर अफरीदी के अनुसार बीसीसीआई और आईसीसी का संबंध गहरा है तो भारत सेमीफाइनल तो क्या फाइनल को भी जीत लेगा और अगर भारत इस बार विश्व चैंपियन बन जाती है तब शाहिद अफरीदी क्या कहेंगें, ये देखने वाली बात होगी. वहीं अगर शोएब अख्तर शाहिद के इस बात से संतुष्ट नहीं होंगे, शायद इसलिए पहले ही उन्होंने ये बात कही थी कि भारत सेमीफाइनल में हार जाएगा, जिसे अफरीदी द्वारा नकार देना चाहिए या फिर उन्हें शोएब अख्तर को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. तो इस बौखलाहट भरी टिप्पणी पर आगे क्या घमासान होगा, ये देखने वाली बात होगी.


Download Android App
Download iOS App



