नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का रिकार्ड तोड़ने के करीब हैं। रोहित ने 94 टी-20 मैचों में अब तक 102 छक्के लगाए हैं जबकि गेल ने इस फॉरमेट में सबसे अधिक 105 छक्के लगाए हैं।
भारत को शनिवार को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में वेस्टइंडीज के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है और इसी मुकाबले को दौरान रोहित यह रिकार्ड अपने नाम करना चाहेंगे। गेल ने हालांकि 58 मैचों में 105 छक्के लगाए हैं।
इसके बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल का नाम है, जिनके नाम 76 मैचों में 103 छक्के हैं। गेल भारत के साथ होने वाली इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं क्योंकि टी-20 मैचों के लिए उन्हें आराम दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



