पंजाब : परिवार के 5 सदस्यों की हत्या करने के बाद शख्स ने की खुदकुशी

Summary :

पुलिस ने बताया कि संदीप सिंह नामक शख्स ने अपनी दादी, पिता, मां, बहन और उसकी तीन साल की बेटी की रिवॉल्वर से गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

पंजाब के मोगा जिले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को बताया कि स्तब्ध करने वाली यह घटना शुक्रवार रात बाघापुराना थाने के नाथूवाल गांव में हुई। 
उन्होंने बताया कि संदीप सिंह नामक शख्स ने अपनी दादी, पिता, मां, बहन और उसकी तीन साल की बेटी की रिवॉल्वर से गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि संदीप के दादा गोली लगने से घायल हैं। अभी तक घटना की वजहों का पता नहीं चला है। 

Desk Team