आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। बुधवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने 12 रनों से मात दे दी। ऐसे में लगतार पांचवी हार का झेल रही मुंबई इंडियंस की टीम अंकतालिका में आखिरी नंबर पर बरकरार है। यही नहीं पंजाब से हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस को एक और तगड़ा झटका लगा है।

क्या है पूरा माजरा?
दरअसल, स्लो ओवर रेट के लिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रुपए और टीम के अन्य सदस्यों पर 6 लाख रुपए या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा है। मुंबई इंडियंस टीम निर्धारित समय-सीमा में 20 ओवर्स करने में विफल रही थी। मालूम हो इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के बाद स्लो-ओवर रेट के लिए ही रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

ऐसे में रोहित शर्मा की टीम को आने वाले मैचों में समय रहते अपने ओवर्स खत्म करने होंगे, नहीं तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। अगर टीम से तीसरी बार भी ऐसी कुछ गलती हुई टी रोहित पर अब सीधा 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही आईपीएल के तय नियमानुसार एक मैच का बैन भी लगाया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें, न्यूनतम ओवर रेट का नियम कहता है, एक सीजन में तीसरी बार दोषी पाए जाने के बाद गेंदबाजी टीम के कप्तान पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा साथ ही उन्हें टीम के अगले लीग मैच में खेलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

इसके अलावा बैन झेलने के बाद भी इस सीजन में फिर से तीन मौके पर टीम स्लो ओवर कराती पाई गई तो कप्तान को फिर से बैन झेलना पड़ेगा। मुंबई इंडियंस अब छठे मुकाबले में 16 अप्रैल को केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी।


Download Android App
Download iOS App



