Summerslam 2026 से पहले WWE का बड़ा दांव, Roman Reigns की एंट्री से बढ़ा रोमांच

Roman Reigns In Summerslam 2026

WWE में इस समय समरस्लैम 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वीकली शो में बड़े मुकाबलों की कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है और कई धमाकेदार मैचों का ऐलान भी हो चुका है। इसी बीच रोमन रेंस को लेकर WWE ने एक बड़ा अपडेट दिया है, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है। रोमन रेंस समरस्लैम में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का बचाव सैथ रॉलिंस के खिलाफ करेंगे। दोनों सुपरस्टार्स के बीच लंबे समय से जबरदस्त दुश्मनी देखने को मिल रही है। रेसलमेनिया 42 में चैंपियन बनने के बाद रेंस अब अपने खिताब को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन रॉलिंस उन्हें कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

Roman Reigns In Summerslam 2026: Saturday Night’s Main Event में नजर आएंगे रोमन रेंस

Roman Reigns In Main Event
Roman Reigns In Main Event (Source: Google)

WWE ने ऐलान किया है कि 18 जुलाई को होने वाले Saturday Night’s Main Event में रोमन रेंस दिखाई देंगे। यह खास शो न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ऑर्गनाइज़ किया जाएगा, जहां अक्सर WWE फैंस को बड़े सरप्राइज देखने को मिलते हैं। रोमन रेंस ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए अपने सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन दिया है। उन्होंने न्यूयॉर्क निक्स के स्टार पॉइंट गार्ड जेलन ब्रंसन को भी इस खास मौके पर शो में आने का इनविटेशन दिया है।

जेलन ब्रंसन ने एक्सेप्ट किया रोमन रेंस का इनविटेशन

Jalen Brunson Accepted Roman Reigns Invitation
Jalen Brunson Accepted Roman Reigns Invitation (Source: Google)

रोमन रेंस के ऑफर पर जेलन ब्रंसन ने भी तुरंत रिएक्शन दिया और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि वह उनसे मिलने के लिए तैयार हैं। यह पहली बार नहीं होगा जब ब्रंसन WWE इवेंट का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले भी वह 2024 में ब्लू ब्रांड के एक एपिसोड में नजर आ चुके हैं, जहां उन्होंने एलए नाइट की मदद की थी।

WWE ने तैयार किया खास सेगमेंट

Special Segment For Roman Reigns and Jalen Brunson
Special Segment For Roman Reigns and Jalen Brunson (Source: Google)

WWE ने रोमन रेंस और जेलन ब्रंसन से जुड़े इस खास सेगमेंट को लेकर ऑफिशियल घोषणा कर दी है। कंपनी के ऐलान के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। माना जा रहा है कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले इस शो में WWE कोई बड़ा सरप्राइज दे सकती है।

सैथ रॉलिंस बिगाड़ सकते हैं रोमन रेंस का प्लान

Seth Rollins Interference In Roman Reigns Match
Seth Rollins Interference In Roman Reigns Match (Source: Google)

हालांकि, Saturday Night’s Main Event में रोमन रेंस का कोई मुकाबला तय नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें सैथ रॉलिंस से सावधान रहना होगा। दोनों के बीच चल रही दुश्मनी को देखते हुए ऐसी पॉसीबिलिटी है कि रॉलिंस उनके सेगमेंट में दखल देकर बड़ा बवाल खड़ा कर सकते हैं। रॉलिंस इस समय काफी अटैकिंग नजर आ रहे हैं और वो रोमन रेंस को हर हाल में कमजोर करना चाहते हैं। समरस्लैम से पहले वह अपने कॉम्पटीटर पर साइकोलॉजिकली दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।

Raw में हुई थी दोनों की जबरदस्त भिड़ंत

Roman Reigns vs. Seth Rollins Fight In Raw
Roman Reigns vs. Seth Rollins Fight In Raw (Source: Google)

हाल ही के WWE Raw एपिसोड में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सेगमेंट हुआ था। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा। ये मामला इतना बढ़ गया था कि रॉलिंस ने रेंस पर हमला कर दिया, जिसके जवाब में रेंस ने सुपरमैन पंच लगाया। हालांकि, आखिर में सैथ रॉलिंस ने वापसी करते हुए रोमन रेंस पर पेडिग्री और स्टॉम्प लगाया और उन्हें रिंग में ढेर कर दिया। इस घटना के बाद समरस्लैम में होने वाली उनकी भिड़ंत को लेकर फैंस का रोमांच और भी बढ़ गया है।

Read More: India-England के 1st ODI से पहले प्लेइंग इलेवन पर सस्पेंस!, क्या विराट कोहली की टीम में होगी वापसी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।