आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन का समापन अभी कुछ दिनों पहले ही हुआ है। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की मेगा नीलामी के दौरान अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में खरीदा। वहीं मुंबई इंडियंस ने पिछले साल भी उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में चुना था। परन्तु, इस बार नीलामी में बिकने पर अर्जुन तेंदुलकर आलोचकों के निशाने पर रहे।

दरअसल लोगों का कहना है कि सचिन तेंदुलकर का बेटा होने के कारण उन्हें मौके मिल रहे हैं। युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर पर नेपोटिजम के आरोप भी लगते रहे हैं।

बता दें, इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में भारत अंडर-19 और मुंबई के लिए खेल चुके हैं। मगर, हाल ही में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर ने खुलासा किया है कि वह अपने बेटे को खेलते नहीं देखते क्योंकि वह चाहते हैं कि अर्जुन को बिना किसी दबाव के खेल से प्यार हो जाए।

सचिन ने अपनी एक हालिया बातचीत में कहा कि जब वह अर्जुन को खेलते हुए देखने जाते हैं तो वह छिपकर देखना पसंद करते हैं। उनके इस कदम से उनके बेटे के कोच अनजान रहते हैं। जब पेरेंट्स अपने बच्चों को खेलते देखते हैं, तो वे थोड़ा तनावग्रस्त हो जाते हैं और इसलिए मैं अर्जुन को देखने नहीं जाता, क्योंकि मैं चाहता हूं कि उसे क्रिकेट से प्यार करने की फ्रीडम हो – वह जो चाहता है उस पर ध्यान केंद्रित करे। मैं उसे खेलते हुए देखने नहीं जाता।

आगे उन्होंने कहा कि अर्जुन को खेल पर फोकस करना चाहिए। जैसे मुझे कोई देखे ये मैं पसंद नहीं करता था। यहां तक कि अगर मैं जाकर उसका खेल देखता हूं, तो भी मैं कहीं छुपा रहता हूं। उसे नहीं पता कि मैं वहां हूं, और कोई नहीं जानता, न तो उनके कोच, न ही कोई।

बता दें, गेंदबाज और बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले साल हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए अपना डेब्यू किया था। तब उन्होंने तीन ओवर में 34 रन देकर एक विकेट चटकाया था। वहीं इस साल अर्जुन अब मुंबई इंडियंस कैंप का हिस्सा होंगे।
अर्जुन इस साल मुंबई इंडियंस कैंप का हिस्सा होंगे, जिसमें कई बाएं हाथ के गेंदबाज शामिल हैं। पांच बार के चैंपियन ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों टायमल मिल्स और जयदेव उनादकट को शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के डेनियल सैम्स भी दल का हिस्सा हैं।


Download Android App
Download iOS App



