कोरोना वायरस का शिकार हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, घर पर रहेंगे क्वारंटीन

Summary :

इस समय कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप दुनियाभर के लोगों पर मंडरा रहा है। ऐसे में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

इस समय कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप दुनियाभर के लोगों पर मंडरा रहा है। ऐसे में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दरअसल शनिवार को सचिन ने सोशल मीडिया के जरिए एक संदेश जारी करते हुए अपने कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर की पुष्टि की है। 
टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की। तेंदुलकर ने कहा, मैं खुद का परीक्षण कराता रहा हूं और कोविड को दूर रखने के लिए सभी अनुशंसित सावधानियां बरत रहा हूं। उन्होंने कहा, हालांकि, मैं हल्के लक्षणों के बाद आज जांच में कोविड पॉजिटिव निकला हूं। घर में अन्य सभी जांच में कोविड नेगेटिव पाए गए हैं। 

उन्होंने कहा, मैंने घर पर खुद को क्वारंटीन कर लिया है और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं। तेंदुलकर ने कहा, मैं उन सभी स्वास्थ्य पेशेवरों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो मुझे और देश भर में कई अन्य लोगों को सपोर्ट कर रहे हैं। आप सभी अपना ख्याल रखें।
गौरतबल है इंडिया लीजेंड्स के कप्तान रहे सचिन तेंदुलकर ने हाल ही अपनी टीम को वल्र्ड रोड सेफ्टी टी 20 सीरीज का खिताब जिताया था। इस सीरीज का अंतिम मैच 21 मार्च को इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला गया था। वहीं आखिरी मुकाबले में सचिन ने 30 रन जड़े थे। 
 इस दौरान खास बात यह रही इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज में से एक थे। सचिन ने सात मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 233 रनों का स्कोर बटोरा। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट तकरीबन 139 रहा। 

Desk Team