टोक्यो ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ओलंपिक की तैयारी के लिए बुधवार से डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज खोलने जा रही है। पहले फेज में यह सिर्फ उन खिलाड़ियों के लिए खुलेगी जिनकी ओलंपिक में खेलने की संभावना है और जो कोर भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
साई ने एक बयान में कहा, सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलांस और साई द्वारा बनाई गई एसओपी का सख्ती से पालन होगा ताकि एक सुरक्षित माहौल निशानेबाजों को दिया जा सके। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को भी लागू किया जाएगा ताकि वायरस के संक्रमण को रोका जा सके।
रेंज पर भीड़ से बचने के लिए निशानेबाजों को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी क्योंकि रेंज के लिए सिंगल प्वाइंट एंट्री सिस्टम रखा गया है। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। निशानेबाजों को आरोग्य सेतु एप अपने फोन में डाउनलोड करना होग जिसकी जांच एंट्री पर की जाएगी। साथ ही लेन और शूटिंग स्टेशन के प्रयोग में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। रेंज पर क्या करना है क्या नहीं करना इस बात की जानकारी भी दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



