इंग्लैंड को तगड़ा झटका, चोट की वजह से IPL 2021 और टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए ऑलराउंडर सैम करन

Summary :

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए यूएई और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल इंग्लिश टीम के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट और आईपीएल 2021 से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए यूएई और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से एक बुरी खबर सामने आ रही है।  दरअसल  इंग्लिश टीम के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट और आईपीएल 2021 से बाहर हो गए हैं। अब सैम की जगह उनके  भाई टॉम करन को इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनाया गया है। बता दें, उन्हें पहले स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था। वहीं तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले को अब रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। 
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दी जानकारी 
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार यानी आज सैम करन की चोट पर बयान जारी करते हुए बताया , ‘सैम को आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलते हुए पीठ में दर्द की शिकायत हुई थी। बाद में स्कैन के नतीजों से उनकी चोट का पता चला। अब वे अगले एक-दो दिनों में वापस इंग्लैंड लौटेंगे और दोबारा स्कैन कराएंगे। साथ ही ईसीबी की मेडिकल टीम भी इस सप्ताह उनकी स्थिति की समीक्षा करेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम इस प्रकार:-
इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, टॉम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
रिजर्व खिलाड़ी: लियाम डॉसन, रीस टोपले, जेम्स विंस।

Desk Team