आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क वॉ का मानना है कि स्पिनर मिशेल सैंटनर के खराब प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड टीम को यहां मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट गंवाना पड़ सकता है। कीवी टीम की ओर से तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट लिए जबकि सैंटनर ने निराश किया। मार्क वॉ ने सैंटनर को लेकर कहा, वह वनडे बॉलर हैं।
टेस्ट मैच गेंदबाज नहीं हैं। अगर आप आर्थोडॉक्स बॉलर हैं तो आपकी गेंदों में एकुरेसी होनी चाहिए लेकिन सैंटनर लय में नहीं दिखे। ऐसे में मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के लिए यह टेस्ट मैच जीतना मुश्किल है। वॉ ने कहा कि आस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने के लिए टीमों के पास ऐसे स्पिनर होने चाहिए, जो विकेट ले सकें लेकिन कीवी टीम के पास अभी ऐसा कोई स्पिनर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



