अर्जुन तेंदुलकर की आलोचना करने वालों की बहन सारा ने की ऐसे बोलती बंद,तस्वीर शेयर कर लिखा ये खास मैसेज

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए खिलाडिय़ों का ऑक्शन बीती रोज 18 फरवरी को चेन्नई में हुआ है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए खिलाडिय़ों का ऑक्शन बीती रोज 18 फरवरी को चेन्नई में हुआ है। नीलामी लिस्ट में इस बार क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का नाम भी शामिल था। वहीं जब से ऑक्शन लिस्ट में अर्जुन तेंदुलकर का नाम शामिल किया गया है,तभी से सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। 
मालूम हो ऑक्शन में अंतिम बोली अर्जुन तेंदुलकर की लगी है जिन्हें 20 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने अपनी का हिस्सा बनाया है। अब अर्जुन के ऑक्शन में बिकने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोलिंग के निशाने पर ले लिया है। इस पर अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम के जरिए अर्जुन को खिलाफ बोलने वालों को करारा जवाब दिया है। 
सारा ने भाई अर्जुन के लिए शेयर की ये पोस्ट
सारा तेंदुलकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भाई अर्जुन को विश किया और इसी के साथ उन्होंने एक खास मैसेज भी लिखा है। इस दौरान उन्होंने लिखा,कोई भी तुमसे यह उपलब्धि नहीं छीन सकता है,यह तुम्हारा है। मुझे तुम पर गर्व है। 
अर्जुन बोले मेरा बचपन का सपना था…

बता दें मुंबई इंडियंस का अर्जुन को खरीदना चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं अर्जुन को खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। ट्विटर पर पोस्ट इस वीडियो में अर्जुन कह रहे हैं, मैं बचपन से ही मुंबई इंडियंस का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मुझमें भरोसा जताने के लिए मैं कोच, टीम मालिकों और सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं मुंबई पल्टन का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हूं और अब मैं ब्लू-गोल्ड जर्सी पहनने का बहुत इंतजार नहीं कर सकता। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने अर्जुन को ऐसे किया ट्रोल
अर्जुन को ट्रोल करते हुए फैंस का कहना है कि उन्हें तेंदुलकर सरनेम के कारण से खरीदा गया है।  वहीं एक अन्य यूज़र्स ने कहा आज में जो कुछ भी हूं पापा के बदौलत हूं, एक ट्वीट आपको कामयाब बना सकता है। एक ने लिखा,अर्जुन भाई आप अपने पापा को थैंक्यू बोलो, आपके पापा आपके सिलेक्शन के लिए अंबानी की बहुत गुलामी की है, किसानों से दुश्मनी ली है। 

जबकि एक यूज़र ने तो यह तक कह दिया पापा से बोलो बेटा ब्लू जर्सी भी मिल जाएगी। दो चार ट्वीट और कर दो सरदार खुश। जबकि अर्जुन तेंदुलकर के बचाव में उतरे मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जहीर खान ने कहा कि अर्जुन मेहनती लड़का है और उसे खुद को साबित करना होगा।