ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद भारत को लेकर सरफराज अहमद ने कह दी ये बात, दे सकता है ICC जवाब

Summary :

आईसीसी विश्व कप 2019 में पाकिस्‍तान टीम पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। पाकिस्तान टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं जिसमें 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ चुका है और एक ड्रॉ हो गया था।

आईसीसी विश्व कप 2019 में पाकिस्‍तान टीम पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। पाकिस्तान टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं जिसमें 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ चुका है और एक ड्रॉ हो गया था। इस समय पाकिस्तान टीम आठवें स्‍थान पर अंक तालिका में है। 
बीते बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 41 रन से करारी हार दी थी। कप्तान सरफराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार पर भारतीय टीम का जिक्र अपने बयान में कर दिया जिसके बाद अब नया विवाद शुरु हो गया है। 

शिकायत की भारत के खिलाफ

सरफराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार का पूरा कसूर पिच पर डाल दिया। टांटन की पिच को लेकर सरफराज ने पाकिस्तानी पत्रकारों से अपनी नाराजगी जाहिर की। पिच की तीखी आलोचना करते हुए सरफराज ने कहा कि, पाकिस्तान के अनुकूल यह पिच नहीं है। 
पाकिस्तान के एक अखबार में छिपी रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज ने कहा है कि भारत को हमेशा ही बैटिंग के लिए पिचें मिलती हैं और उनके स्पिनरों को भी इन पिचों से मदद मिलती है। भारत को हमेशा बैटिंग और स्पिनर फ्रेंडली पिचें मिलती हैं इस पर सरफराज बहुत नाखुश और आश्चर्य हैं। 

लड़ाई लड़ी तो सही लेकिन जीत नहीं पाए

सरफराज ने मैच के बाद कहा, निश्चित तौर पर यह बेहद निराशाजनक हार है। हमने तीन विकेट 15 गेंदों में ही खो दिए थे। मैच के दौरान कुछ सकारात्मक चीजें भी हुईं हैं, हसन और वहाब ने शानदार बल्लेबाजी की है। अंत में हमारी टीम ने लड़ाई लड़ी लेकिन जीतने में कामयाब नहीं रहे। 
इस मैच में आमिर के अलावा किसी और गेंदबाज ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। यह पिच मेरे लिए 270-280 की थी। टीम में शीर्ष-4 को मैच जीतने के लिए शानदार प्रदर्शन करना होगा, उन्होंने रन बनाए लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकामयब रहे। शीर्ष-4 को मैच जीतने के लिए और भी ज्यादा रन बनाने होंगे। 

जवाब दे सकता है आईसीसी

आईसीसी को भी सरफराज ने अपने इस बयान से सीधे-सीधे निशाना लगाया है कि वह भारत को जानबूझकर ऐसी पिचें तैयार करके देते हैं। आईसीसी अब कब सरफराज के इस आरोप का जवाब देते हैं। आईसीसी पर इससे पहले रिजर्व मैच नहीं रखने की भी शिकायत की थी। 
विश्व कप 2019 में अभी तक 3 मैच बारिश की भेंट चढ़ गए हैं। आईसीसी ने इसपर बयान देते हुए कहा था कि इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं। मौसम कब बदल जाता है इसका अंदाजा नहीं होता है। अब पिचों पर लगे आरोप पर आईसीसी कैसे बचाव करेगी यह देखना दिलचस्प होगा। 

Desk Team