मैनचेस्टर : चैम्पियन बल्लेबाज तेंदुलकर का मानना है कि पाकिस्तानी कप्तान सरफराज भारत के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में ‘कन्फ्यूज’ थे और उनकी टीम के पास कोई सोच नहीं दिखी। भारत ने डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर पाकिस्तान को 89 रन से हराया। तेंदुलकर ने कहा कि मुझे लगा कि सरफराज कन्फ्यूज थे क्योंकि जब वहाब रियाज गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने शार्ट मिडविकेट लगाया था।
इसके बाद जब शादाब खान आये तो उन्होंने स्लिप में एक फील्डर लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में लेग स्पिनर के लिये गेंद पर पकड़ बनाना मुश्किल होता है, खासकर जब सही लैंग्थ और लाइन नहीं हो। यह बड़े मैच में खेलने का सही तरीका नहीं है। उनके पास सोच का बिल्कुल अभाव दिखा।


Download Android App
Download iOS App



