साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ तीसरे और आखरी टेस्ट में भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहा है। भारतीय टीम में केपटाउन टेस्ट के लिए दो बदलाव हुए हैं। कप्तान विराट कोहली की टीम मेंवापसी हुई है उनकी जगह हनुमा विहारी बाहर गए हैं। वहीं बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी एक बदलाव हुआ चोटिल मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को लिया गया है। दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो उन्होंने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद बिना हिचक के बैटिंग चुनी। उन्होंने केपटाउन के हालात पर बात करते हुए कहा, ‘हमारे सिर के ऊपर क्या है यह हमारे बस में नहीं। पिच पर घास है और हम यह जानते हैं। लेकिन हम पहले बैटिंग करना चाहेंगे और रन बनाना चाहेंगे इसके बाद हमारे गेंदबाजों की स्किल्स को भुनाना चाहेंगे।’ सिराज की जगह उमेश को चुनने के बारे में विराट ने कहा कि उमेश और इशांत में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल फैसला था लेकिन पिछले कुछ टेस्ट में उमेश ने शानदार बॉलिंग की है।

वहीं साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने कहा कि इस पिच पर पहले बैटिंग करना ठीक रहता है। लेकिन जिस तरह से अभी बादल छाए हुए हैं उसे देखते हुए पहले बॉलिंग का फैसला भी गलत नहीं है। केपटाउन में इस समय आसमान में बादल छाए हुए हैं। साथ ही पिच पर भी घास है। ऐसे में पहले दिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हालांकि खेल आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी होगी इसके चलते स्पिनर्स को भी मदद मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



