सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है और सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति कहते हैं। एक साल में कुल मिलाकर 12 संक्रांतियां आती हैं, जिसमें से मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है। इस दिन पूजा-पाठ और दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से उसका फल कई गुना ज्यादा हो जाता है।

खिचड़ी- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना जितना शुभ है, उतना ही शुभ इसका दान करना भी माना जाता है।
गुड़- इस दिन गुड़ का दान करना भी शुभ होता है। गुड़ का दान करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।
तेल- इस दिन तेल दान करना शुभ होता है. ऐसा करने से शनि देव का आर्शीवाद मिलता है।
अनाज- मकर संक्रांति के दिन पांच तरह के अनाज दान करने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है ।
कंबल – इस दिन कंबल का दान करना शुभ होता है। इससे राहु और शनि शांत होते हैं।
इन चीजों में से आप किसी भी चीज का दान अगर मकर संक्रांति पर करते है तो आपको पुण्य की प्राप्ति होगी।


Download Android App
Download iOS App



