फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने नॉकआउट स्टेज में पहुंच चुका है और ‘राउंड ऑफ 32’ में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। टीम ने अपने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रिया, जॉर्डन और अल्जीरिया को हराकर अगले स्टेज में जगह बनाई है। अब अर्जेंटीना का अगला मुकाबला 4 जुलाई (शनिवार) को मियामी स्टेडियम में केप वर्डे के खिलाफ खेला जाएगा।
मियामी पहुंचते ही मेसी समेत पूरी टीम की हुई सुरक्षा जांच
🚨🚨C’EST DU JAMAIS VU!!!
Messi, le meilleur joueur de l’histoire à été passé au détecteur de métaux lors de l’arrivée de la délégation argentine à Miami… et ce n’est pas ça le plus choquant.
Le plus choquant c’est ca tête en train de rire 😭😭 pic.twitter.com/Gu4RMjtaxU
— FAN INTER-MESSI (@FANFOOTMESSI) July 2, 2026
हालांकि केप वर्डे के खिलाफ मैच के लिए जब अर्जेंटीना की टीम मियामी पहुंची, तो एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त दिखाई दी। सभी खिलाड़ियों की अलग से जांच की गई, टीम के कप्तान और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की भी हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की गई और उनके जूतों तक की तलाशी ली गई। सुरक्षा कर्मियों ने उनके बैग की भी जांच की। वहीं दिलचस्प बात यह रही कि पूरी प्रक्रिया के दौरान मेसी पूरी तरह सहज नजर आए। वह अपने साथियों के साथ हंसी-मजाक करते रहे और किसी तरह की असहजता नहीं दिखाई। उनकी सुरक्षा जांच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे मेसी
गौरतलब है कि मेसी क्लब फुटबॉल में इंटर मियामी को रिप्रेजेंट करते हैं, इसलिए मियामी उनके लिए घरेलू मैदान जैसा माहौल भी माना जाता है। वहीं अगर बात करें अर्जेंटीना की तो ये 2022 विश्व कप की चैंपियन टीम है और इस बार भी खिताब बचाने की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। टीम ने नॉकआउट स्टेज में शानदार शुरुआत की है और अब टीम की नजरें केप वर्डे के खिलाफ जीत दर्ज कर के अगले दौर में पहुंचने पर हैं। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 3:30 बजे शुरू होगा। पर्सनल परफॉर्मेंस की बात करें तो लियोनेल मेसी इस समय गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने ‘राउंड ऑफ 32’ के तीन मैचों में कुल 6 गोल किए हैं।
मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाई थी, जबकि ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल और जॉर्डन के खिलाफ एक गोल दागकर अपनी बेहतरीन फॉर्म का परिचय दिया। अब सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या वह केप वर्डे के खिलाफ भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रख पाते हैं या नहीं।
Read More: Virat Kohli के भतीजे आर्यवीर को मिली नई टीम, जानें कितने की लगी बोली और किसने खरीदा?


Download Android App
Download iOS App





