आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद से जीता जिताया मैच ऐसे छीनकर किया अपने नाम, 17वें ओवर में हुआ कमाल

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का छठा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया।

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का छठा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल 2021 में यह आरसीबी की दूसरी जीत थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रनां पर सिमट गई विराट सेना ने सनराइजर्स के मुंह में से यह मैच छीन निकाला और इस मैच को 6 रन से अपने नाम कर लिया। 
बाद में बैटिंग करने के लिए मैदान पर हैदराबाद की टीम की बढिय़ा शुरूआत होने के बाद भी वह आरसीबी को हारने में असफल रही। कप्तान डेविड वॉर्नर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच को आरसीबी से छिनना चाहा लेकिन एसआरएच के हाथों यह मुकाबला धीरे-धीरे करके निकल गया। 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए 17वें ओवर में अपनी शानदार गेंदबाजी करने के लिए आए शाहबाज अहमद,जिन्होंने एक ही ओवर में मैच का रुख सारा का सारा बदल कर रख दिया। जी हां दरअसल शाहबाज ने एक ही ओवर में 3 विकेट चटकाए,जिस ओवर में हैदराबाद को कुल 37 रन चाहिए थे,उस ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 विकेट दे दिए और इस दौरान न केवल बेयरस्टो बल्कि मनीष पांडे और अब्दुल समाद भी एक पवेलियन लौटे। 
ऐसा ही कुछ आरसीबी के साथ भी था लेकिन उनकी नैय्या पार लगाई मैक्सवेल ने जिन्होंने साल 2016 के बाद अपना पहला अर्धशतक जमाया है। वैसे इस बात में दोराए नहीं बेशक मैक्सवेल ने 5 साल के लंबे वक्त बाद ये अर्धशतक लगाया हो लेकिन उनके इसी स्कोर ने टीम की जीत के काम आया। 
बैंगलोर की जीत पर फैंस ने दिए ऐसे प्रतिक्रिया…



Desk Team