पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी नी इंजरी से जूझ रहे हैं. हालांकि वो भारत-पाकिस्तान के हुए मैच के दिन तक अपनी टीम के साथ ही दुबई में थे, पर कल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया कि अब उन्हें इलाज के लिए लंदन भेज दिया जाए. तो अब वो लंदन के लिए रवाना हो चुके हैं. हमने रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भी देखा, जब शाहीन खिलाड़ियों से मिलजुल रहे थे, तो वो सही से नहीं चल पा रहे थे, उनके पैर में बैंडेज भी लगा था, जिसे देखकर भारतीय खिलाड़ियों ने उनका हालचाल भी जाना और वेस्ट विशेज दिए जल्द ठीक होने की.

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य अधिकारी डॉ नजीबुल्लाह सूमरो ने बताया कि शाहीन शाह अफरीदी को चोट से ठीक होने के लिए आराम की आवश्यकता है और लंदन दुनिया के कुछ बेहतरीन खेल चिकित्सा और रिहाहिलिटेशन सुविधाएं प्रदान करता है. इसलिए हमने उसे वहां भेजने का फैसला किया है.

इसके बाद उन्होंने बताया कि “चिकित्सा विभाग, लंदन में उनकी प्रतिदिन की प्रगति पर नजर रखेगा और हमें विश्वास है कि शाहीन आइसीसी टी20 विश्व कप से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे.

शाहीन शाह अफरीदी जुलाई में हुए श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए थे. पहले टेस्ट मैच में फील्डिंग करते वक्त उन्होंने ड्राइव लगाया और खुद को चोटिल कर बैठे. अब देखना है कि कब तक वो रिकवर हो जाते है. सभी को उम्मीद है कि वो अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टीम से जुड़ जाएंगे.


Download Android App
Download iOS App



