अब कभी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे शाहिद अफरीदी? PSL को भी कहा अलविदा

Summary :

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को लगातार पीठ में परेशानी होने की वजह से अपना पाकिस्तान सुपर लीग करियर पर विराम लगाना पड़ा है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को लगातार पीठ में परेशानी होने की वजह से अपना पाकिस्तान सुपर लीग करियर पर विराम लगाना पड़ा है। इसी के साथ अब उनका PSL से खिलाड़ी के तौर पर 7 साल से चला आ रहा रिश्ते का भी अंत हो गया है। 41 वर्षीय शाहिद अफरीदी ने कहा कि उन्होंने PSL के इस सीजन में सिर्फ खेल प्रेमियों के लिए ही हिस्सा लिया था।
अफरीदी का बड़ा ऐलान…
अपने हालिया सोशल मीडिया मैसेज में शाहिद अफरीदी ने कहा, मैं अच्छी तरह टूर्नामेंट खत्म करना चाहता था। मगर मुझे बीते 15-16 सालों से पीठ की परेशानी है और मैं इसके साथ ही खेल रहा था। वहीं अब ये दिक्कत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि इससे मेरे ग्रोइन, घुटने पर असर पड़ रहा है और यह दर्द मेरे पैर तक पहुंच रहा है। 

41 वर्षीय अफरीदी PSL के बीच भी कई बार दुखी नजर आये, लेकिन उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए पीएसएल के तीन मैचों में तीन विकेट झटके। हालांकि आने वाले दिनों में एक लीग और अन्य टी10 लीग में खेलने की इच्छा व्यक्त करते हुए अफरीदी ने कहा, मैंने इससे उबरने की कोशिश की लेकिन अब मैं इस दर्द को और सहन नहीं कर सकता। 
बता दें, पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर ने ये भी कहा जब आपका स्वास्थ्य अच्छा होता है तो आपको सब अच्छा लगता है। मैं अपनी फिटनेस के लिए रिहैबिलिटेशन करवाऊंगा। आगे काफी क्रिकेट बचा है। उम्मीद करता हूं कि खेल प्रेमियों के सामने फिर लौटूंगा।

Desk Team