शाहिद अफरीदी ने बांधे तालिबान की तारीफों के पुल, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

Summary :

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में पूर्व कप्तान ने तालिबान का समर्थन करते हुए ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया की जनता उनकी खूब लताड़ लगा रही है। दरअसल पाकिस्तान के एक पत्रकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें अफरीदी कहे रहे हैं तालिबान महिलाओं को काम करने की अनुमति दे रहा है और उन्हें क्रिकेट काफी ज्यादा पसंद है।
क्या बोले अफरीदी?
शाहिद अफरीदी इस वीडियो में कहते हुए दिख रहे तालिबान बड़े ही पॉजिटिव फ्रेम ऑफ माइंड के साथ आए हुए हैं। ये चीजें हमें पहले नजर नहीं आई, मसला यही है, अब चीजें बहुत पॉजिटिविटी की तरफ जा रही है। लेडीज को काम करने की इजाजत, पॉलिटिक्स और बाकी जॉब्स की तरफ इजाजत। वो क्रिटिक्स को सपोर्ट करते हैं, क्रिकेट को सपोर्ट कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वो क्रिकेट को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
फैंस ने अफरीदी कि लगाई क्लास…


शाहिद अफरीदी के इस बयान के सामने आने के बाद जमकर बवाल मच गया है। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के लोगों ने भी इस पूर्व ऑलराउंडर को जमकर लताड़ा है। एक यूजर्स ने तो अफरीदी को तालिबान का प्रधानमंत्री बनाने तक की सलाह दे डाली।

बताते चले शाहिद अफरीदी से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान भी कई बार तालिबान के स्पोर्ट में नजर आये। इमरान ने अफगान में तालिबान के हक जमाने से पहले ही उसकी तरफदारी करनी शुरू कर दी थी। दरअसल, साल जुलाई के महीने में पीएम इमरान खान ने कहा था कि तालिबान कोई आतंकवादी संगठन नहीं है बल्कि वे आम नागरिक हैं।

Desk Team