भारत के शंकर मुथुसामी को रविवार को यहां बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल के फाइनल में चीनी ताइपे के कुओ कुआन लिन से सीधे गेम में हारने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
तमिलनाडु का यह 18 वर्षीय खिलाड़ी 48 मिनट तक चले मैच में कुआन लिन से 14-21 20-22 से हार गया।
पूर्व विश्व जूनियर नंबर एक खिलाड़ी शंकर इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले अपर्णा पोपट (1996), साइना नेहवाल (2006) और सिरिल वर्मा (2015) ने इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीते थे।


Download Android App
Download iOS App



