इंडियन क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। शार्दुल ने हाल ही में इंटरप्रेन्योर मिताली पारुलकर संग सात फेरे लिए हैं। बीतों दिनों कपल की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी। क्रिकेटर अपने सोशल मीडिया हैंडल से लगातार अपनी शादी और प्री-वेडिंग समारोहों से यादगार झलकियां साझा कर रहे हैं।

एक बार फिर उन्होंने अपने रिसेप्शन से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में शार्दुल और मिताली की केमिस्ट्री देखने लायक है और दोनों एक दूसरे के साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। रिसेप्शन फोटोज में दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर डांस करते भी नजर आए।

भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने रिसेप्शन से तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है। इन तस्वीरों में वो अपनी वाइफ मिताली संग डांस करते हुए और केक कट करते हुए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। रिसेप्शन में शार्दुल ब्लैक कलर की ड्रेस में डैपर दिख रहे थे, क्रिकेटर की वाइफ मिताली ने स्लीवलेस चोली के साथ एक मैटेलिक लहंगा और रफल्ड दुपट्टा कैरी किया था। अपने इस लुक में वह बेहद हसीन लग रही थीं।
रिसेप्शन फोटोज को पोस्ट करते हुए क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा, “हमने तब तक डांस किया, जब तक कि सूरज ढल नहीं गया, चारों ओर हमारे पसंदीदा लोगों के साथ, रुकने का कोई कारण नहीं था, यह कितनी ग्लैमरस रात थी।” क्रिकेटर की पोस्ट पर अबतक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और फैंस इस न्यूली वेड कपल को बधाई भी दे रहे हैं।

बता दें कि अपनी शादी के बाद से शार्दुल ठाकुर पत्नी मिताली पारुलकर के साथ अपनी वेडिंग फोटोज साझा करके फैंस को खुश कर रहे हैं। 2 मार्च 2023 को क्रिकेटर ने अपने हल्दी समारोह से तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की थी, जो किसी बॉलीवुड फिल्म के सीक्वेंस की तरह लग रही थी। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया था।


Download Android App
Download iOS App



