इंडियन क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी एबिलिटी को दिखाया। इंग्लैंड दौरे पर शुरुआती तीन पारियों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहने के बाद वैभव ने हरारे में शानदार वापसी की और सिर्फ 18 गेंदों में अपने इंटरनेशनल करियर की पहली हाफ सेंचुरी जड़ दी। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत इंडिया ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने

महज 15 साल और 118 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के अंदर सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है। उन्होंने नेपाल के युवा बल्लेबाज कुशल मल्ला का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया। यह अचीवमेंट इंडियन क्रिकेट के लिए भी एक प्राउड मोमेंट मानी जा रही है।
शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर की सराहना

वैभव की तूफानी पारी से कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी काफी खुश हुए है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर युवा बल्लेबाज की तारीफ करते हुए लिखा कि, “वैभव! इंडिया के लिए पहला अर्धशतक, वह भी सिर्फ 18 गेंदों में। What a phenomenon! आज के लिए इतना काफी है, लेकिन मुझे उनसे भविष्य में और भी बड़ी पारियों की उम्मीद है।” अब थरूर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और क्रिकेट फैंस भी वैभव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
तूफानी बल्लेबाजी से भारत को दिलाई आसान जीत

126 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वैभव ने शुरुआत से ही एग्रेसिव रूख अपनाया। उन्होंने 263.16 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 50 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। वहीं उनकी शानदार पारी की बदौलत इंडियन टीम ने महज 13.2 ओवर में सात विकेट रहते टारगेट हासिल कर लिया।
क्रिटीसीज़्म का दिया करारा जवाब

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भले ही वैभव का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने शुरुआती तीन पारियों में 14, 13 और 15 रन बनाए थे, जिसके बाद उनके सेलेक्शन को लेकर सवाल उठने लगे थे। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई इस शानदार पारी ने सभी क्रिटीक्स के मुंह पर ताले लगा दिए हैं। वैभव ने दिखा दिया है कि वो बड़े मंच पर दबाव में भी मैच जिताने की ताकत रखते हैं और इंडियन क्रिकेट का भविष्य सहीं जगह जा रहा है।



Download Android App
Download iOS App




