शिखर धवन ने धोए कपड़े और बाथरूम किया साफ, तो वाइफ मेकअप करती आयी नज़र, वीडियो वायरल

Summary :

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने हाल से ही में एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुनियाभर के सारे स्पोर्ट्स इवेंट्सकोरोनावायरस संक्रमण

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने हाल से ही में एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुनियाभर के सारे स्पोर्ट्स इवेंट्सकोरोनावायरस संक्रमण की वजह से रद्द या स्थगित हो गए हैं। इसी बीच अपने परिवार वालों के साथ ज्यादातर क्रिकेटर समय व्यतीत कर रहे हैं। कोई भी क्रिकेटर अपने घर से बाहर कोरोनावायरस की वजह से नहीं निकल रहे हैं और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कर रहे हैं। 
इसी बीच शिखर धवन का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कपडे घर में धोते और बाथरूम साफ़ करते नज़र आ रहे हैं। साथ ही पत्नी आयशा धवन की फटकार खाते भी इस वीडियो में शिखर दिखाई दे रहे हैं।

बता दें की यह वीडियो धवन ने मजाक में पोस्ट किया है। धवन वीडियो में कपड़े धोते दिखाई दे रहे हैं और शीशे के सामने पत्नी आयेशा तैयार होती दिख रही है। हालांकि वीडियो में धवन बाथरूम साफ़ करते भी दिख रहे हैं और उसी समय पत्नी उन्हें फटकार लगा रही हैं। सोशल मीडिया पर धवन का यह वीडियो वायरल हो रहा है और  ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इसपर कमेंट किया है।

दुनियाभर में 16000 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस संक्रमण से मर गए हैं, वहीं 500 से ज्यादा लोग भारत में इससे संक्रमित हो गए हैं। कोरोनावायरस संक्रमण से पूरी दुनिया के लोग दुखी हो गए हैं। इसी दौरान अपने फैंस से क्रिकेटर सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ रहे हैं। इससे पहले भी धवन ने कुछ मजेदार वीडियो अपने फैंस के लिए पोस्ट की हैं। 

Desk Team