20 साल के करियर का अंत करते हुए शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट से की संन्यास की घोषणा

Summary :

पाकिस्तान के सफल क्रिकेटर शोएब मलिक ने एकदिवसी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का 43 वां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया था।

पाकिस्तान के सफल क्रिकेटर शोएब मलिक ने एकदिवसी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का 43 वां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। पाक टीम ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद यह घोषणा करी है। अपने अंतिम विश्व कप 2019 के अंतिम मैच में पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 94 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के बाद भी पाकिस्तान सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पायी और वल्र्ड कप से बाहर हो गई। 

अपनी इस जीत के बाद पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शोएब मालिक ने क्रिकेट को अलविदा कहने का सोच लिया है। शोएब मलिक ने मैच खत्म होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि मैं एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं । मैंने कुछ साल पहले ही ये निर्णय ले लिया था कि मैं पाकिस्तान के आखिरी वल्र्ड कप मैच के बाद रियाटर हो जाऊंगा। 
 मैं इस बात से दुखी हूं कि क्रिकेट के उस फॉरमैट को अलविदा कह रहा हूं, जिससे कभी मुझे प्यार था लेकिन खुशी इस बात की है कि अपने परिवार के साथ बिताने के लिए अब मेरे पास ज्यादा वक्‍त होगा और  मैं टी20 फॉरमैट पर भी बेहतर फोकस कर सकूंगा। उन सभी खिलाड़ियों को ढेर सारा धन्यवाद जिनके साथ मैं खेला, मुझे ट्रेनिंग देने वाले कोच, परिवार, दोस्तों, मीडिया और स्पॉन्सर्स को शुक्रिया। सबसे जरूरी मेरे फैन्स, मैं आप सबसे प्यार करता हूं।

बताते चलें कि शोएब मलिक ने 90 के दशक में अपना क्रिकेट डेब्यू किया था। मालिक 90 के दशक के आखिरी एक्टिव एशियाई खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहा है।
शोएब मलिक ने 14 अक्टूबर 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शारजाह में अपने वनडे कैरियर का आगाज किया था। शोएब के नाम 287 वनडे में 34.55 के औसत से 7534 रन बनाए हैं। मलिक के नाम नौ शतक और 44 अर्धशतक है। 
इन्होंने 158 विकेट भी लिए हैं। मलिक ने टीम के लिए 35 टेस्ट में 1898 रन बनाए हैं और 32 विकेट लिए हैं। वह पाकिस्तान टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं। शोएब मलिक टी 20 मैचो में पाक टीम के अहम खिलाड़ी हैं। मलिक ने पाकिस्तान टीम के लिए 111 मैचो में  30.58 की औसत से 2263 रन का स्कोर कायम किया है। 

Desk Team