WPL से सीधा वर्ल्ड कप स्क्वॉड में एंट्री, जानें श्रेयंका पाटिल की जगह कौन सी प्लेयर खेलेगी मैच?

Summary :

Shreyanka Patil Replacement: आईसीसी वुमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। टीम की स्टार ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल गंभीर एंकल लिगामेंट चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। यह चोट उन्हें नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय लगी थी। श्रेयंका के बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनकी जगह युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया है। हालांकि खास बात यह है कि प्रेमा रावत ने अब तक भारत के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं…

Shreyanka Patil Replacement: आईसीसी वुमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। टीम की स्टार ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल गंभीर एंकल लिगामेंट चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। यह चोट उन्हें नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय लगी थी। श्रेयंका के बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनकी जगह युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया है। हालांकि खास बात यह है कि प्रेमा रावत ने अब तक भारत के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। यह पहली बार है जब उन्हें सीनियर इंडियन टीम में जगह मिली है।

Prema Rawat In International Team: श्रेयंका की जगह प्रेमा रावत खेलेंगी वर्ल्ड कप

Shreyanka Patil Replacement
Shreyanka Patil Replacement (Source: Google)

आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने श्रेयंका के रिप्लेसमेंट के रूप में प्रेमा रावत के नाम को मंजूरी दे दी है। इसके बाद वह तुरंत भारतीय महिला टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। प्रेमा रावत ने हाल के समय में अपने शानदार प्रदर्शन से सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा है। उन्होंने वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) और वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वहीं, इंडिया-ए टीम की ओर से खेलते हुए उन्होंने 9.62 की शानदार औसत से 8 विकेट हासिल किए थे। आपको बता दें कि डब्ल्यूपीएल में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा हैं।

Shreyanka Patil Replacement: प्रेमा रावत को इंग्लैंड दौरे से बुलाया जाएगा

Shreyanka Patil Replacement
Shreyanka Patil Replacement (Source: Google)

फिलहाल प्रेमा रावत इंडिया-ए टीम के इंग्लैंड दौरे पर मौजूद हैं। आईसीसी से मंजूरी मिलने के बाद उन्हें सीधे वर्ल्ड कप टीम में शामिल कर लिया गया है। आईसीसी के नियमों के अनुसार, किसी भी बड़े टूर्नामेंट के दौरान अगर किसी खिलाड़ी को चोट के कारण बाहर होना पड़ता है, तो उसकी जगह पर नए खिलाड़ी को शामिल करने के लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी की एक्सेप्टेंस जरूरी होती है। इस समिति में वसीम खान (अध्यक्ष), गौरव सक्सेना, बेथ बैरेट-वाइल्ड और स्टेसी फ्लेमिंग शामिल हैं।

Shreyanka Patil Injury: कैसे हुईं श्रेयंका पाटिल बाहर?

Shreyanka Patil Replacement
Shreyanka Patil Replacement (Source: Google)

नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में श्रेयंका पाटिल के साथ यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर हुआ। गेंदबाजी के बाद वह मिड-ऑन क्षेत्र की ओर जाती गेंद को रोकने के लिए तेजी से दौड़ीं, लेकिन इसी दौरान उनका पैर गलत तरीके से जमीन पर पड़ा और उनका संतुलन बिगड़ गया। इससे उनका दाहिना टखना बुरी तरह मुड़ गया।

चोट इतनी गंभीर थी कि श्रेयंका मैदान पर दर्द से कराहती नजर आईं और बाद में उन्हें स्ट्रेचर के माध्यम से मैदान से बाहर ले जाया गया। टूर्नामेंट के बीच उनका बाहर होना कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सभी की नजरें युवा स्पिनर प्रेमा रावत पर होंगी, जो पहली बार इतने बड़े मंच पर भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अपनी एबिलिटी साबित करने की कोशिश करेंगी।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ना पड़ा श्रीलंकन प्लेयर्स को भारी, जानें Srilankan Board ने क्या लिया एक्शन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।