IPL 2018 में गौतम गंभीर के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने श्रेयस अय्यर ने सिर्फ़ 3 सालों में ही अपनी कप्तानी का क़द काफ़ी बड़ा कर लिया है। 2018 के सीज़न में, बीच में कप्तानी सम्भालने वाले अय्यर अगले साल भी टीम के कप्तान बने और टीम की प्लेऑफ में जगह बनाई थी। यहां तक कि अगले साल 2020 के आईपीएल में दिल्ली की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। लेकिन, 2021 के आईपीएल से पहले उनको चोट लग गई और वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

श्रेयस अय्यर आईपीएल से बाहर थे ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने रिषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी दी। रिषभ पंत ने भी इसे अच्छी तरह निभाया। लेकिन हैरान करने वाली बात तब सामने आयी जब दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, रिषभ पंत और एनरिक नोर्खिया को रिटेन किया।और श्रेयस को रिलीज़ कर दिया। हालांकि, अब श्रेयस अय्यर की डिमांड आईपीएल 2022 से पहले काफी बढ़ चुकी है। वे एक या दो नहीं, बल्कि तीन टीमों के निशाने पर हैं। इसके अलावा उनको अहमदाबाद या फिर लखनऊ की टीम भी ऑक्शन से पहले अपने साथ जोड़ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें श्रेयस अय्यर पर ऑक्शन में मोटी बोली लगने वाली है। श्रेयस अय्यर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के निशाने पर होंगे। अच्छी बात ये है कि श्रेयस जहां भी जाएंगे उनको कप्तानी मिलेगी ही, क्योंकि इन तीन टीमों के पास कप्तान नहीं है और श्रेयस अय्यर कप्तान का विकल्प मुहैया कराते हैं। यही कारण है कि श्रेयस अय्यर आईपीएल 2022 में काफी महंगे बिक सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



