राष्ट्रमंडल खेलों में सिंधू, श्रीकांत को शीर्ष वरीयता

Summary :

NULL

गोल्ड कोस्ट : ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को कारारा स्पोर्ट्स एवं एंड लीजर सेंटर में 10 अप्रैल से शुरू हो रही एकल बैडमिंटन स्पर्धाओं के लिए क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है। महिला एकल के 64 खिलाड़ियों के ड्रा में सिंधू स्वर्ण पदक के अपने अभियान की शुरुआत दूसरे दौर में फाकलैंड आइलैंड की जोइ मौरिस के खिलाफ करेंगी। इन दोनों को अपने दौर के मैचों में बाई मिली है।

वर्ष 2010 की चैंपियन और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल को दूसरी वरीयता दी गई है और वह दूसरे दौर में एल्सी डिविलियर्स से भिड़ेंगी। भारत की रुतविका शिवानी गाडे को आठवीं वरीयता दी गई है और उनका मुकाबला दूसरे दौर में घाना की अतिपाका ग्रेस गहा और सेशेल्स की अह वान जुलिएट बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। रुतविका को भी पहले दौर में बाई मिली है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team