बैंकाक : ओलंपिक रजत विजेता भारत की पीवी सिंधू ने मलेशिया की सोनिया चीह को शुक्रवार को लगातार गेमों में हराकर थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। दूसरी वरीयता प्राप्त और तीसरी रैंकिंग की सिंधू का 35वीं रैंकिंग की चीह के खिलाफ यह पहला करियर मुकाबला था जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने 35 मिनट में जीत हासिल की। सिंधू का अब सेमीफाइनल में अब इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से मुकाबला होगा। सिंधू का ग्रेगोरिया के खिलाफ 2-0 का रिकार्ड है।
सिंधू ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी को 2017 और 2015 में पराजित किया था। सिंधू पिछले तीन सप्ताह में दूसरे सेमीफाइनल में पहुंची हैं। दो सप्ताह पहले वह मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारी थीं जबकि पिछले सप्ताह उन्हें इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। टूर्नामेंट में सिंधू एकमात्र भारतीय खिलाड़ा बची हैं। बाकी खिलाड़ी प्री क्वार्टरफाइनल तक बाहर हो गये थे।


Download Android App
Download iOS App



