ओडेन्से : विश्व चैंपियन पीवी सिंधू मंगलवार से यहां शुरू होने वाले 775,000 डालर इनामी डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से फार्म में वापसी करने की कोशिश करेगी। अगस्त में विश्व चैंपियन बनने के बाद सिंधू पिछले महीने चीन ओपन और कोरिया ओपन में क्रमश: पहले और दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पायी थी। विश्व में छठे नंबर की सिंधू ने इस सत्र में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर का खिताब नहीं जीता है।
अब इस विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट में उनका पहला मुकाबला इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का टुनजंग से होगा। सिंधू का विश्व में 16वें नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ 5-0 का रिकार्ड है। विश्व में आठवें नंबर की साइना नेहवाल भी मुश्किल दौर से गुजर रही है। जनवरी में इंडोनेशिया ओपन जीतने के बाद से ही वह फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



