कुछ दिनों बाद भारत और नई न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का मुकाबला खेलना जायेगा। दोनों टीमों के बीच यह महा मुकाबला आने वाली 18 से 22 जून तक साउथैम्पटन में खेला जाएगा। फिलहाल टीम इंडिया ने इस फाइनल मैच के लिए साउथैम्पटन में प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है। हालांकि टीम इंडिया अभी क्वारंटीन हैं, लेकिन तीन या चार खिलाड़ियों के ग्रुप में खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन क्रिकेट टीम मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में फिट करने का प्लान बना रही है।

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट 18 जून को होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज टीम का हिस्सा होंगे। वैसे भारतीय इंडिया के लिए यह फैसला आसान नहीं होगा, क्योंकि अगस्त 2019 के बाद यह पहली बार होगा जब मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा तीनों एक साथ सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं।

गौरतलब है इन तीनों गेंदबाजों ने पिछले कुछ सालों में भारत की कामयाबी में शानदार भूमिका निभाई हैं। परंतु ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करने के बाद से ही सिराज का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है। मालूम हो,ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सिराज 13 विकेट लेकर इंडिया के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे।

इशांत शर्मा को दिया जाए आराम?
यही नहीं रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि टीम मैनेजमेंट ईशांत शर्मा को फाइनल से आराम देने का फैसला कर सकती है। ऐसे में ईशांत कि जगह मोहम्मद सिराज की प्लेइंग 11 में हिस्सा बनने की खबर सामने आ रही है। बता दें, ईशांत शर्मा के बाहर होने की एक और वजह रवींद्र जडेजा का फिट होना है।

दरअसल, पिछले दो साल में रवींद्र जडेजा बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में जडेजा को बतौर ऑलराउंडर प्लेइंग 11 में जगह मिलना तय है। इसके अलावा आर अश्विन का खेलना पूरी तरह से तय है। वहीं, रोहित शर्मा बतौर ओपनर फाइनल में जरूर खेलेंगे। जबकि मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल में से किसी एक को टीम से बाहर बैठना पड़ेगा।


Download Android App
Download iOS App



