फैंस के लिए खुशखबरी, धोनी के बाद बड़े पर्दे पर सौरव गांगुली की बायोपिक बनने की हुई घोषणा

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव के बाद अब क्रिकेटर सौरभ गांगुली पर बायोपिक बनने जा रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव के बाद अब क्रिकेटर सौरभ गांगुली पर बायोपिक बनने जा रही है। जी हां इस फिल्म की घोषणा हो गई है। बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष गौरव के किरदार में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इस खबर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। 
गांगुली की इस  बायोपिक का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग करने वाले हैं। खास बात फिल्म के बारे में ऐलान करते हुए लव फिल्म्स के इंस्टाग्राम पर लिखा गया- ये बताते हुए खुशी हो रही है कि दादा सौरभ गांगुली की बायोपिक को लव फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा। कैप्शन में लिखा गया- गेम ऑन।
क्रिकेट जगत और फैंस के दिलों पर राज करने वाले सौरव गांगुली, जिन्हें दादा के नाम से जाना जाता है। ऐसे में एक क्रिकेटर के रूप में 90 के दशक से लेकर वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष होने तक, सौरभ गांगुली को अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। अब बड़े पर्दे पर उनकी बायोपिक देखना काफी रोमांचक होने वाला है।
पूर्व बल्लेबाज ने अपनी बायोपिक पर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पट ट्वीट करते हुए लिखा, क्रिकेट मेरा जीवन रहा है, इसने मेरे सिर को ऊंचा करके आगे बढ़ने का आत्मविश्वास और क्षमता दी। एक यात्रा, जिसे देखा जाना चाहिए। रोमांचित हूं कि लव फिल्म्स मेरी यात्रा पर एक बायोपिक का निर्माण करेगी और इसे बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। @LuvFilms @luv_ranjan @gargankur @DasSanjay1812।

बताते चले लव फिल्म्स ने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘मलंग’ और ‘छलांग’ जैसी सफल फिल्में बनाई है। वहीं इनकी अपकमिंग फिल्मों में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन के निर्देशन में बन रही ‘कुत्ते’ और ‘उफ्फ’ शामिल है।
गौरतलब है हाल ही में सौरभ गांगुली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में शानदार शुक्रवार में शिरकत की थी। इस दौरान वीरेंद्र सहवाग भी उनके साथ नजर आये। खास बात दोनों दोस्त सेट पर जमकर मस्ती करते दिखे। सौरभ गांगुली ने अमिताभ बच्चन की कुर्सी भी संभाली साथ ही उन्होंने केबीसी बांग्ला को होस्ट किया है। शो का नाम था ‘के होबे बांग्लार कोटिपोटि’ है।

Desk Team