IPL 2020 का सफर खत्म होते एक बार फिर रवि शास्त्री और सौरव गांगुली के बीच हुई खटास पैदा ,यहां पढ़ें पूरा माजरा

Summary :

कोरोना महामारी के दौरान दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग इस साल यूएई में तमाम बदलावों के साथ खेली गई है।

कोरोना महामारी के दौरान दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग इस साल यूएई में तमाम बदलावों के साथ खेली गई है। 10 नवंबर यानी बीती रात को इस टूर्नामेंट का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई ने दिल्ली को पांच विकेट से हराकर इस बार आईपीएल का पांचवां खिताब अपने नाम किया है। दरअसल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मैच खाली स्टेडियम में खेले गए। इतना ही नहीं खिलाडिय़ों समेत टीम स्टाफ तक के लिए बायो बबल बनाया गया,जिससे प्लेयर्स का बाहरी दुनिया से किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं था। 
सौरव गांगुली ने किया ट्वीट
हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईपीएल के 13वें सीजन की सफलता के लिए सभी खिलाडिय़ों का शुक्रिया अदा करते हुए बुधवार को कहा,लीग के बीच जैव सुरक्षित माहौल में रहना मानसिक रूप से कठिन था। गांगुली ने ट्वीट करके लिखा बीसीसीआई और तमाम पदाधिकारियों के साथ मैं निजी तौर पर आईपीएल टीम के सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद देता हूं । उन्होंने बायो बबल में रहकर इस टूर्नामेंट को सफल बनाया। यह मानसिक रूप से कठिन था और आपकी प्रतिबद्धता ने ही भारतीय क्रिकेट को यहां तक पहुंचाया। 
कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल अप्रैल मई की बजाय अक्टूबर नवंबर में दुबई में खेला गया है। इस बीच बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने कहा  सौरव गांगुली और जय शाह के मार्गदर्शन में आईपीएल के सफल आयोजन के लिए बधाई। इस तरह के चुनौतीपूर्ण समय में सबसे सफल आईपीएल का आयोजन हुआ। सभी क्रिकेटप्रेमियों को धन्यवाद। हमें आपकी कमी खली। उम्मीद है कि आपका शोर आईपीएल 2021 में मैदान में फिर सुनाई देगा। 
वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री के ट्वीट से एक नया विवाद पैदा हो गया है। जी हां दरअसल आईपीएल के कामयाब आयोजन रवि शास्त्री ने भी ट्वीट किया है। 
मगर इस दौरान चौंक देने वाली बात यह थी कि उसमें बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली का नाम बीच में नहीं लिया गया। दरअसल शास्त्री ने अपने ट्वीट में बीसीसीआई सचिव जय शाह, आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, बीसीसीआई के अंतरिम सीईओ हेमंग अमीन के साथ मेडिकल स्टाफ तक सभी को बधाई दी, लेकिन दादा को भूल गए।

Desk Team