होबार्ट : डेविड मिलर और फाफ डु प्लेसिस के शतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यहां रविवार को आस्ट्रेलिया को 40 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज अपने नाम की। मिलर और डु प्लेसिस के बीच 252 रन की भागीदारी से दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और अंतिम मैच में पांच विकेट पर 320 रन का स्कोर खड़ा किया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी सरजमीं पर यह दक्षिण अफ्रीका की ओर से चौथे विकेट के लिये रिकार्ड भागीदारी भी है।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया के लिये शान मार्श ने संयम से खेलते हुए 106 रन की पारी खेली। टीम के लिये मार्कस स्टोइनिस (63) और एलेक्स कारे (42) ने भी योगदान किया लेकिन यह टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिये काफी नहीं था। तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और डेल स्टेन दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाये।
नयी टी20 लीग शुरू करेगा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका


Download Android App
Download iOS App



