रविवार को आईपीएल में जहाँ सनराइज़र्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ वहीँ उनके इस सीजन के कप्तान एडन मार्क्रम अपनी नेशनल टीम साउथ अफ्रीका के लिए खेलते हुए शानदार पारी खेली और अपने वनडे करियर का पहला शतक ठोका। वहीं डेविड मिलर के बल्ले से भी तूफानी अर्धशतक देखने को मिला। दोनो की शानदार बैटिंग के दम पर साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 370 रन बनाए, जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 224 रन पर ऑल आउट हो गई।

वांडर्स स्टेडियम में खेले गए मैच में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ विवियन किंगमा ने साउथ अफ्रीका के दोनो ओपनर डी कॉक और बावूमा को 8 ओवर के अंदर पवेलियन भेजा। लेकिन इसके बाद रासी वैन डेर डूसन ने 25 रन बनाए और चार नंबर पर बैटिंग करने आए मार्क्रम ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए नीदरलैंड के गेंदबाजों की खूब पिटाई की और सिर्फ 126 गेंदों पर 175 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान मार्क्रम ने 17 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं छः नंबर पर बैटिंग करते हुए मिलर ने चार छक्के और 6 चौके की मदद से 91 रन की तूफानी पारी खेली। मार्क्रम और मिलर ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 118 गेंदों पर 199 रन की साझेदारी की और स्कोर को 344 तक पहुंचाया इसके बाद अंत में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने स्कोर को 370 के तक पहुंचाया।

इसके बाद 371 रन को डिफेंड करते हुए साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ो ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए नीदरलैंड को 224 रन पर ढेर कर दिया। नीदरलैंडकी तरफ से मूसा अहमद ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। मैक्स ओ’डॉड ने 47 और कप्तान एडवर्ड ने 42 रन बनाए। लेकिन और कोई बल्लेबाज़ ज्यादा कुछ नहीं कर पाया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सिसंडा मागला ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। बता दें कि मागला इस आईपीएल में चेन्नई सु[पैर किंग्स की टीम का हिस्सा है। जहाँ मागला और मार्क्रम अपनी नेशनल टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे है वहीँ आईपीएल में इन दोनों की टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। अब देखना होगा जब यह खिलाड़ी आईपीएल में पानी टीम से जुड़ेंगे तब क्या कमाल करते है।


Download Android App
Download iOS App



