इस शॉट के चक्कर में खुद को चोटिल कर बैठे स्टीव स्मिथ , ट्विटर पर हुई फनी मीम्स की बौछार

Summary :

आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से स्टीव स्मिथ को खेलने का मौका मिला।

आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से स्टीव स्मिथ को खेलने का मौका मिला। दरअसल  पृथ्वी शॉ को चोट लगी हुई है जिस कारण वह यह मैच नहीं खेल पाए और उनकी जगह प्लेइंग XI में स्मिथ को जगह मिली। स्मिथ और शिखर धवन पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी निभाई। वहीं स्मिथ 39 रन बनाकर लॉकी फर्गसुन की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन आपको बता दें स्मिथ ने आउट होने से ठीक पहले कुछ ऐसा कर दिया जिसको लेकर उन पर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स बन रहे हैं।
दरअसल, डीसी की पारी का 13वां ओवर चल रहा था, ऐसे में केकेआर की तरफ से तेज गेंदबाज फर्गसुन गेंदबाजी करने आए। वहीं पहली ही गेंद पर स्मिथ स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में खुद को चोटिल कर बैठे और वह गेंद अपनी ही जांघ पर मार बैठे और इसके बाद मैदान पर ही लेट गए। मैदान पर उनके लेटने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें स्मिथ ने 34 गेंद पर 39 रनों की पारी खेली और इस दौरान चार चौके लगाए। 

वहीं मैच की बात करे तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से पराजित किया। केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन ही बनाए। जवाब में केकेआर ने 18.2 ओवर में सात विकेट पर 130 रन बनाकर मैच  अपने नाम कर लिया। 

Desk Team