IPL 2021 के दूसरे फेज में खेलेंगे राशिद खान और मोहम्मद नबी? सनराइजर्स हैदराबाद ने किया कन्फर्म

Summary :

अफगानिस्तान के मौजूदा हालात कुछ सही नहीं है। दरअसल तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया लिया है।

अफगानिस्तान के मौजूदा हालात कुछ सही नहीं है। दरअसल तालिबान ने अफगानिस्तान  की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया लिया है। ऐसे में ये सवाल उठाना लाजमी है कि क्या ऐसे हालत में अफगान क्रिकेटर्स राशिद खान  और मोहम्मद नबी  आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में खेल पाएंगे? इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा फेज 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा।
राशिद खान और मोहम्मद नबी आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। दोनों इस समय इंग्लैंड  में हैं और ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट खेल रहे हैं। राशिद ट्रेंट रॉकेट्स, जबकि नबी लंदन स्पिरिट की तरफ से खेल रहे हैं। वहीं आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राशिद खान और मोहम्मद नबी खेलते हैं और दोनों ही खिलाड़ी अपनी टीम के अहम प्लेयर्स में से एक हैं।
आईपीएल 2021 में खेंलेंगे दोनों क्रिकेटर…
हाल ही में आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद और नबी के खेलने पर बड़ा अपडेट सामने आया है कि दोनों खिलाड़ी आईपीएल के दूसरे चरण के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद  के सीईओ के शानमुगम ने कहा है कि राशिद खान  और मोहम्मद नबी आईपीएल 2021 में खेलने की पुष्टि की है। उन्होंने एएनआई से कहा, ‘हमें नहीं पता कि अभी क्या हालात हैं, लेकिन ये दोनों टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे।
वहीं अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने अपने मुल्क के ताजा हालात को देखते हुए ट्विटर पर एक ही शब्द लिखा, ‘शांति।’ साथ ही उन्होंने अपना राष्ट्रीय झंडा भी लगाया। जाहिर सी बात है कि उन्हें अपने देश के भविष्य को लेकर फिक्रमंद हैं। वहीं इससे पहले राशिद खान ने 10 अगस्त को अपील की थी कि उनके मुल्क को मरने के लिए न छोड़ा जाए और दुनिया उनकी मदद करे।

बताते चले, इंडियन प्रीमियर लीग का पहला चरण अप्रैल और मई महीने में भारत में खेला गया था, परंतु बायो बबल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया। अब आईपीएल 2021 के बाकी बचे हुए मुकाबले 19 सितंबर से दुबई में खेले जाएंगे और इसका फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को होगा।
बहराल, अगर राशिद और नबी दूसरे चरण से अपना नाम वापस ले लेते हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह काफी तगड़ा झटका होगा। क्योंकि पहले चरण में भी हैदराबाद का निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। टीम ने 7 मुकाबलों में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की थी।

Desk Team