टी नटराजन के घुटने की हुई सफल सर्जरी, खास पोस्ट शेयर करके मेडिकल टीम और BCCI का किया धन्यवाद

Summary :

भारतीय टीम और मौजूदा समय में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल खेल रहे बाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज टी नटराजन चोटिल होने की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन से बाहर हो गए हैं।

भारतीय टीम और मौजूदा समय में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल खेल रहे बाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज टी नटराजन चोटिल होने की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन से बाहर हो गए हैं। दरअसल चोटिल होने के बाद नटराजन की घुटने की सर्जरी हुई है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने  ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है।  
बता दें नटराजन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने इस सीजन सिर्फ चार ही मैच खेले थे। नटराजन को यह चोट इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान लगी थी। नटराजन का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेहद शानदार रहा था। उन्होंने वनडे और फिर टी-20 सीरीज में अपनी छाप छोड़ी थी। पिछले सीजन आईपीएल में अपनी दमदार यॉर्कर के दम पर नटराजन ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। 

गेंदबाज ने ट्विटर हैंडल पर शेयर की फोटो 
नटराजन ने सर्जरी के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आज मेरी घुटने की सर्जरी हुई है। और मैं आभारी हूं मेडिकल टीम, सर्जन, डॉक्टर्स, नर्स और स्टाफ का उनकी विशेषज्ञता, ध्यान और उनके दयालुता का। मैं आभारी हूं बीसीसीआई और उन सभी लोगों का जिन्होंने मुझे जल्द ठीक होने के लिए विश किया। अब बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर नटराजन के इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए उनके जल्द रिकवर होने की दुआ की है।
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल मुकाबलों की बात करे तो नटराजन की गैरमौजूदगी में हैदराबाद टीम का अब तक का प्रदर्शन बेहद निराशनजनक रहा है और टीम 5 मैचों में केवल एक ही मैच अपने नाम कर सकी है। बीते रविवार को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर तक चले मैच में हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा था। वैसे इस समय जॉनी बेयरस्टो और केन विलियमसन को छोड़कर हैदराबाद का कोई भी बल्लेबाज अबतक उम्मीदे के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका है।

Desk Team