सोनू सूद ने लॉन्च की फ्री कोविड हेल्प, अब मुफ्त में ली जा सकेगी कोरोना टेस्ट से लेकर डॉक्टर की सलाह

Summary :

अब सोनू सूद ने कोरोना से लड़ने की तैयारी कर ली है। अब उन्होंने फ्री कोविड 19 हेल्प लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप कोरोना टेस्ट से लेकर डॉक्टर की सलाह तक सब कुछ मुफ्त में पा सकते हैं। सोनू सूद ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए दी है। उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है जिस पर कोविड संबंधी जानकारी मिल सकेगी।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अब लोगो के लिए किसी भगवान से कम नहीं है। पिछले साल लॉकडाउन से अब तक एक्टर ने मुसीबत में फंसे हर शख्स की मदद करने की मुमकिन कोशिश की है। चाहे वो प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचना हो या गरीब लोगो का इलाज या पढाई का खर्च उठाना हो, एक्टर ने बस देश के लोगो पर प्यार ही लुटाया है। सोनू सूद ने बेरोजगार लोगो के लिए रोजगार का इंतजाम भी किया। वही अब जब देश को एक बार फिर मदद की ज़रूरत है तो सोनू सूद फिर से आम लोगो की मदद करने के लिए आगे आये है। 
अब सोनू सूद ने कोरोना से लड़ने की तैयारी कर ली है। अब उन्होंने फ्री कोविड 19 हेल्प लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप कोरोना टेस्ट से लेकर डॉक्टर की सलाह तक सब कुछ मुफ्त में पा सकते हैं। सोनू सूद ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए दी है। सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- ‘आप आराम करिए, मुझे टेस्ट हैंडल करने दीजिए। फ्री कोविड हेल्प लॉन्च।’

फ्री कोविड हेल्प के तहत कोरोना टेस्ट से लेकर डॉक्टर की सलाह मुफ्त में ली जा सकेगी। उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है जिस पर कोविड संबंधी जानकारी मिल सकेगी। आपको बता दे, सोनू सूद का एक और ट्वीट इस वक़्त सुर्खियों में है। दरअसल, देर रात सोनू ने ट्वीट किया- ‘आधी रात को कई कॉल करने के बाद, आप जरूरतमंदों के लिए बेड पाने में सक्षम होते हैं, तो कुछ लोगों के लिए ऑक्सीजन, जिनसे उनकी जान बच सकती है। मैं कसम खाकर कहता हूं कि यह 100 करोड़ की फिल्म का हिस्सा बनने से कहीं ज़्यादा सेटिस्फाइंग है। हम सो नहीं सकते जब लोग अस्पताल के बाहर बेड का इंतजार कर रहे हैं।’

सोनू सूद के इस ट्वीट की अब हर तरफ बस तारीफ हो रही है। लोग उनकी इस सोच पर अपना दिल दे बैठे है। एक्टर को दिन रात देश की सेवा करते देख लोग अब उनके दीवाने बन गए है। जितनी पहचान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से बनाई थी उससे कही ज़्यादा उन्होंने अच्छे और नेक काम करके बनाई है। 

Desk Team